राज्य एव शहर
राज्य स्तरीय हॉकी एल्यूमिनियम कप समापन समारोह में सहभागिता
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, बालको नगर, कोरबा में जिला हॉकी संघ कोरबा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी एल्यूमिनियम कप के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला हॉकी संघ कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल जी, कोच गोपाल दास जी, श्री धनराज जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की गरिमा को भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष श्री दिलेंद्र यादव जी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रुनिझा जी, पार्षद श्री सत्येन्द्र दुबे जी, पार्षद श्री रजत खूंटे जी, पार्षद श्री मंगल बंदे जी, पार्षद श्रीमती ममता यादव जी एवं श्री राम कुमार यादव जी उपस्थित रहे
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info
