राज्य एव शहर

विराट अपहरण मामले में पुलिस ने किया एक और खुलासा बड़ी मां ने अनिल सिंह के साथ मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। विराट अपहरण मामले पर पुलिस से आज एक और बड़ा खुलासा कर दिया इसमें बच्चे की बड़ी मां नीता सराफ को इस कांड का आरोपी बना लिया जिसमें अनिल सिंह के साथ मिलकर अपने घर के ही बच्चे को अपहरण करने की साजिश रची थी। गौरतलब है कि पुलिस ने बर्तन व्यापारी के 6 वर्षीय बेटे विराट को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छठवें दिन सुरक्षित निकाल लिया है। शुक्रवार तड़के पुलिस की ऑपरेशन टीम ने रिंग रोड-2 पन्ना नगर के एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित निकाला और फिर उसे लेकर सीध्ो करबला रोड स्थित उसके मकान पहुंची और परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के साथ मकान में तीन आरोपी भी छिपे थ्ो, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। निशानदेही पर आरोपी को पकड़ने पुलिस की टीम बिहार रवाना हो गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button