राजनीतीराज्य एव शहर

भाजपा 16 को तय कर सकती है अपना प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीगसढ़ में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष 16 जनवरी तक तय होने की संभावना है। भाजपा कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 16 जनवरी को एकात्म परिसर में होगी। पार्टी के आला नेताओं की मानें तो इस दिन प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का चयन नेता प्रतिपक्ष के लिए हो चुका है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इस बीच, राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए दिल्ली गए पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चर्चा की।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्षों को टिप्स दिया। साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों ने आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सिफारिश भी की है।
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और सांसद विक्रम उसेंडी के नाम हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर विष्णुदेव साय केंद्रीय संगठन की पहली पसंद है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनको केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव का नेतृत्व भी विष्णुदेव साय ने ही किया था, जिसमें 11 में से 10 सांसदों को जीत मिली थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button