राज्य एव शहर

मंदिर हसौद के एक गांव में बम विस्फोट

रायपुर । राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में आज सुबह बेम विस्फोट से सन सनी फैल गई। । इस विस्फोट से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं । विस्फोट इतना जोरदार था कि मौके पर 4 से 5 फिट गड्ढा हो गया।
विस्फोट की आवाज सून आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना मंदिर हसौद पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी बम स्कावायड टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम मौके जांच में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक बडगांव-तोड़गांव के बीच एक मैदान में ये विस्फोट हुआ है। मौके से पुलिस को विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले सुतली मिले हैं। जहां पर विस्फोट हुआ हैं वहां पर एक फार्म हाउस हैं और उसी फार्म हाउस के गेट से कुछ दूरी पर ही ये विस्फोट हुआ है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंदिर हसौद थाने में की मौके पर अभी पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम जांच कर रही है। हालाकि इस विस्फोट में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस पता लगा रही है कि ये विस्फोटक इस इलाके में किसी ने क्यों लगाया था और इसके पीछे उनका क्या उददेश्य था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button