राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ के तीन महिला समूहों को राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। स्वच्छता अभियान में तीन महिला समूहों ने छत्तीसगढ़ का देश में नाम रौशन किया है। अंबिकापुर, रायगढ़ और सरायपाली के महिला समूहों का स्वच्छता एक्सीलेंट अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। इन समूहों को केंद्रीय मंत्री दिल्ली में 15 फरवरी को सम्मान करेंगे।
शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त संचालक सौमिल चौबे ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहर विकास मंत्रालय ने स्वच्छता अभियान में अच्छा काम करने वाले समूहों की रैंकिंग की है। उसके आधार पर समूहों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
अवॉर्ड पाने वाले समूहों की सूची में छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर नगर निगम में काम करने वाले महिला समूह स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति मर्यादित, रायगढ़ नगर निगम में काम करने वाले उजाला महिला समूह और महासमुंद जिले के सरायपाली नगर पालिका में काम करने वाले महिला समूह का नाम है।
अंबिकापुर के महिला समूह को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जबकि उजाला महिला समूह को लगातार दूसरी बार स्वच्छता एक्सीलेंट अवार्ड मिल रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button