राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ विधानसभा : कैसे करते हैं नेवला, उल्लू, सांप की गिनती – डॉ चरणदास महंत

रायपुर। विधायक अजीत जोगी ने कानन पेंडारी जू में सफेद शेर की मौत और अन्य सुविधाओं को लेकर सवाल किया। उन्होंने एनक्लोजर मापदंड के अनुरूप नहीं बनने को गंभीर चूक करार दिया और पूछा कि इस मामले में किसी दोषी को दंडित किया जाएगा। मंत्री अकबर ने स्वीकार किया कि सफेद शेर की मौत सांप काटने से हुई है। वहां सेंट्रल जू अथारिटी के मापदंड के अनुरूप सुविधाएं की जा रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। मंत्री के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूरक सवाल किया।
उन्होंने पूछा कि कानन पेंडारी में दो नेवला, तीन अहिराज, दो घोड़ा करैत, दो उल्लू बताया गया है। विभाग यह बताएंगा कि इनकी गिनती कैसे करते है। इस पर अमरजीत भगत ने कहा कि दोमुहा सांप का जिक्र नहीं है। डॉ महंत के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी आप सांप की गिनती में क्यों रूचि ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब सब सांप भाग गये हैं, वहां सिर्फ उल्लूओं का बसेरा है। डॉ महंत ने कहा-लेकिन इसमें तो सिर्फ दो उल्लू बताया गया है। यह चुटकी आगे भी जारी रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में कहा कि घोड़ा करैत भी आपके साथ हैं और दोमुंहा सांप भी उधर ही है।
जोगी के सवाल के जवाब में मंत्री अकबर ने कहा कि कुछ वन्यप्रणियों को छोड़कर अधिकांश का इनक्लोजर सेंट्रल जू अथारिटी के मापदंड के अनुरूप है। इस पर जोगी ने मंत्री से कहा कि कुछ का मतलब पांच भी होता है और 100 भी होता है। कुछ मत बोलिए, संख्या बताइए। इस पर मंत्री अकबर ने कहा कि 28 वन्यजीव के इनक्लोजर मापदंड के अनुरूप है और 37 के अनुरूप नहीं है, जिसे सुधारने का काम किया जा रहा है।
जोगी ने कहा कि सफेद शेर ही सबसे बड़ा आकर्षण था। विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि वहां सफेद शेरनी है, ऐसे में आकर्षण बना हुआ है। इस पर डॉ महंत ने कहा कि सिर्फ शेरनी ही है, या शेर भी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button