देश विदेश

डॉ. रमन सिंह ने कहा – अति आत्मविश्वास से हारे छत्तीसगढ़

कानपुर,देहात। अति आत्मविश्वास हार का कारण बनता है। यह नसीहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को अकबरपुर के इंटर कॉलेज मैदान में सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान किए गए विकास कार्यों के कारण अति विश्वास में आने से जनता से संपर्क कम हो गया। इसका नतीजा हमें हार के रूप में देखना पड़ा। वह सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुई हार का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आप जनता के बीच जाएं, उन्हें गरीब और आम जनता के लिए सरकार के किए गए कामों को गिनाएं।
अपने सरकार की उपलब्धियां बताएं। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा, सौभाग्य योजना से होने वाले और मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं। डॉ. सिंह ने विपक्ष पर भी तंज कसा। कहा, भाजपा के खिलाफ विपक्षी ताकतें एक हो रही हैं। आतंकवाद व नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली ये ताकतें देश को जाति व धर्म के नाम पर तोड़ना चाहती हैं।
ये ताकतें यदि सफल हुईं तो देश 50 वर्ष पीछे चला जाएगा। यह गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली जाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। हम पिछली बार 73 सीटें जीते थे, इस बार प्रदेश में 74 सीट जीतने का लक्ष्य तैयार करें। कानपुर देहात के कार्यकर्ताओं ने पिछले चुनाव में 57 फीसदी वोट दिला कीर्तिमान स्थापित किया था, जिसे दोहराना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button