मनोरंजनराजनीती

एक्टर प्रकाश राज करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत , लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मुंबई। रजनीकांत और कमल हासन के बाद अब मशहूर अभिनेता प्रकाश राज भी राजनीति में अपनी किस्तम आजमाएंगे। नए साल की शुभकामाएं देते हुए प्रकाश रात ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सियासी अखाड़े में उतरने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी और सीट की घोषणा अभी नहीं की है।

अपनी ट्वीटर पोस्ट में अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा है कि, ‘नए साल की शुभकामनाएं। नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी। आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्दी ही दूंगा। अबकी बार जनता सरकार।’

बता दें कि, कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रकाश राज सियासी मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियों में वे मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि, मोदी सरकार के खिलाफ बोलने के कारण बॉलीवुड निर्माताओं ने उन्हें फिल्म में लेना बंद कर दिया है।

नेशनल अवार्ड से सम्मानित अभिनेता प्रकाश राज ने पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस पर पीएम मोदी की चुप्पी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सरकार को अपना नेशनल अवार्ड लौटने की धमकी भी दी थी, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई भी दी थी।

पीएम मोदी के अलावा प्रकाश राज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों ले चुके हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button