राजनीतीराज्य एव शहर
मंत्रियों की शपथ के कारण पुनिया का दौरा कार्यक्रम बदला
रायपुर। नई सरकार के दस मंत्रियों की होने वाली शपथ को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया है। पुनिया 25 की बजाय अब 24 दिसम्बर को आएंगे। पुनिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव 24 दिसंबर को शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे।
पुनिया 26 दिसंबर को दोपहर 2.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे। पुनिया के दौरा कार्यक्रम में फेरबदल को देखते हुए माना जा रहा है नये मंत्रियों की शपथ 25 दिसम्बर को होगी।
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info
