राज्य एव शहर

चिटफंड कंपनी के दो फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

दोनों ने 30 लोगों से कराए थे 20 करोड़ रुपए जमा

रायपुर। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे दो चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। एक को मध्यप्रदेश के सिंगरौली और दूसरे को ओडिशा के बालासौर से पकड़ा गया है। आरोपियों ने चिटफंड का जाल फैलाकर सैकड़ों लोगों को चूना लगाया। अकेले ग्रीन रे कंपनी ने कोरबा जिले में 30 लोगों से 20 करोड़ रुपये जमा कराया था।
पुलिस ने चिटफंड कंपनी ग्रीन रे इंटरनेशनल के मैनेजर अभिमन्यु को गिरफ्तार किया है। घंटाघर स्थित कॉम्प्लेक्स के पास कंपनी का दफ्तर था। कंपनी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को झांसे में लेकर रकम जमा कराए थे, जिसके बाद रातों-रात कंपनी के डायरेक्टर और अन्य कर्मचारी फरार हो गए थे।
ग्रीन रे के डायरेक्टर अभिमन्यु से_ी ओडिशा के बालासौर से गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस की एक टीम ओडिशा गई हुई थी। इसी तरह सर्वमंगला प्रॉपटी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित रामाधार प्रजापति को मध्यप्रदेश के जिला सिंगरौली से गिरफ्तार किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button