राज्य एव शहर

3 साल पहले अस्पताल से फरार 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। यहां शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवानों ने 2016 में फरार नक्सली पांडु को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल पहले करतूल पांडू जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक पांडु को जवानों ने बड़े गुडरा के कनकीपारा जंगलों से गिरफ्तार किया है। सीआरपीएफ जवानों को इस इलाकों में पांडु की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। तब जवानों ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पांडु को पुलिस ने 2 लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। पांडु प्लाटून नंबर 124 का सदस्य है और मैलावाड़ा विस्फोट सहित कई अपराधों में नामजद पांडु की पुलिस लंबे समय से तलाश थी। साल 2016 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में पांडू को पकड़ा था। पुलिस ने पांडू को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन शातिर नक्सली पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। नक्सली के फरारी के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस ने नक्सली की गिरफ्तारी पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। तीन साल बाद अब जाकर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने पांडु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button